कैंची धाम जाने वाले ध्यान दें, यहां तक ही ले जा सकेंगे वाहन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल पुलिस ने आज शनिवार 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को वीकेंड के दौरान के दौरान वाहनों का दबाव अधिक होने पर पर्यटक/भारी वाहनों हेतु यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। नैनीताल व ज्योलिकोट से कैंचीधाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सेनिटोरियम में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।

* भीमताल से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को विकास भवन में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।

* हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड से खुटानी से मुक्तेश्वर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

* आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि का आवागमन सुचारू रहेगा।

* अल्मोडा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहन क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल से अपने गंतव्य को जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *