कुमाऊं में यहां सरकारी जमीन पर बनी मजार पर चला बुलडोजर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं में यहां सरकारी जमीन पर बनी मजार को ध्वस्त कर दिया गया। ऊधमसिंहनगर जिले के जसपुर तहसील के अहमद नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। जसपुर के एसडीएम राहुल शाह ने क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने अवैध धार्मिक निर्माणों का सर्वे कराया था। सर्वे के दौरान अहमद नगर में सरकारी जमीन पर बनी एक मजार को अवैध निर्माण के रूप में चिन्हित किया। प्रशासन ने करीब तीन सप्ताह पहले संबंधित स्थल पर नोटिस चस्पा कर निर्माण और भूमि से जुड़े वैध दस्तावेज निर्धारित समय के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। नोटिस की अवधि समाप्त होने तक किसी भी व्यक्ति या संस्था की ओर से भूमि स्वामित्व अथवा निर्माण की वैधता से जुड़े कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद प्रशासन ने राजस्व और पुलिस विभाग की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध संरचना को हटा दिया। एसडीएम ने बताया कि ध्वस्तीकरण के दौरान मजार के भीतर किसी प्रकार के धार्मिक अवशेष या अन्य सामग्री नहीं मिली।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *