पुलिस टीम पर हमला, युवक को छुड़ा ले गए ग्रामीण, दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों से हाथापाई, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन  उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के केलाखेड़ा के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। ग्रामीण इतने उग्र थे कि उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस पर ही हमला कर दिया। मारपीट में एक दरोगा, दो कांस्टेबल चोटिल हो गए जबकि बीच बचाव करने आए दंपति को भी चोटें आई हैं। सरकड़ी विधि का मझरा निवासी हरदयाल सिंह और बनवारी लाल के बीच जमीनी विवाद उपज गया। हरदयाल सिंह की शिकायत पर एसआई संजय बोरा, सिपाही महेंद्र सिंह, दिनेश धपोला सहित अन्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया लेकिन लोग नहीं माने। जिस पर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। उन्हें छुड़ाने के लिए परिवार के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। कुछ लोगों ने बीच बचाव कराने की कोशिश की। आरोपियों ने मारपीट कर दी। जिसमें दरोगा संजय बोरा, कांस्टेबल दिनेश धपोला, महेंद्र सिंह और बचाव करने पहुंचे हरिओम और उसकी पत्नी ममता को गंभीर चोट आई है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में नो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *