महिला ने इंजीनियर पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, यह है गंभीर आरोप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने इंजीनियर पति और जीजा के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला हेल्प लाइन पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में किशनपुरा जगतपुरा जयपुर राजस्थान निवासी दीपक शर्मा से हुई थी। शादी के वक्त बताया गया था की दीपक बी-टेक इंजिनियर है और 80,000 रुपए प्रतिमाह कमाता है और नशे से दूर रहता है. लेकिन पति नशेड़ी निकल गया और पति का जीजा उसके ऊपर बुरी नजर रखने लगा और आए दिन उसे परेशान करने लगा। महिला ने बताया कि शादी की बात करने दीपक अपने जीजा दीपक शुक्ला के साथ ही आया था. शादी के बाद पता चला कि दीपक हर तरह के नशे करता है और सारी कमाई नशे में उड़ाता है. मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट भी करता.हालांकि ससुराल वापस पहुंचने पर पति का जीजा दीपक शुक्ला पीड़िता पर बुरी नजर रखने लगा.आरोप है कि जीजा की पहले दिन से ही बुरी नजर रखने लगा और रास्ते में उसको रोक कर परेशान करने लगा. महिला ने कहा है कि पति और जीजा से तंग आकर वह हल्द्वानी में अपनी बहन के पास आ गई ऐसे में पति और जीजा अब फिर से फोन पर गाली गलौज और धमका रहे हैं. महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोपी पति और जीजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि महिला के तहरीर का आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *