दुष्कर्म के आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की सरगर्मी से तलाश, पुलिस ने मुनादी कर नोटिस चस्पा किए, नौ अक्टूबर तक सरेंडर न किया तो संपत्ति की कुर्की होगी, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

https://youtu.be/VO-PDpLeS2Q?si=xc5u5AqfbYkl6MsX

दुष्कर्म के मामले में फंसे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में जहां पॉक्सो कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है वहीं अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। फिलहाल मुकेश बोरा फरार है और पुलिस अब उनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है। कोर्ट के आदेश पर आज बुधवार 11 सितंबर को पुलिस ने हल्द्वानी में धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया मुकेश बोरा की धरपकड़ के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं। मुकेश बोरा के करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई है। पुलिस के पास सरेंडर नहीं करने की स्थिति में न्यायालय के आदेश पर संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार बोरा के मुखानी व मुक्तेश्वर स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों एक महिला ने दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर नौकरी परमानेंट करने के नाम पर शोषण करने और उसकी 12 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। लालकुआं कोतवाली पुलिस ने मामले में बोरा धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *