हल्द्वानी: भाजपा सरकार की विफलताओं को सत्तारूढ़ दल के ही विधायक ने दिखाया आइना: बल्यूटिया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा के लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट ने गोला नदी में स्वयं की पोकलैंड मशीन उतारकर भाजपा शासन के विफल प्रशासन को आईना दिखाने का काम किया है। लालकुआं में जलभराव की समस्या के समाधान में विफल प्रशासन के खिलाफ लालकुआं के भाजपा विधायक ने अपने संसाधनों से पोकलैंड मशीन को गौला नदी में उतारकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाल भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। बीते शुक्रवार को आपदा प्रबंधन को लेकर सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक मोहन बिष्ट की प्रशासनिक अधिकारियों से नोकझोंक हुई। बावजूद इसके कोई नतीजा नहीं निकला। भाजपा विधायक मोहन बिष्ट ने भाजपा सरकार की पोल जनता के सामने रख दी है। बल्यूटिया ने कहा कि 2027 में कांग्रेस सरकार जनता के हितों की रक्षा करेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *