कांग्रेसी नेता के आप तो घर से ही नहीं निकलते कहने पर भड़के लालकुआं विधायक, वीडियो वायरल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

लालकुआं के बिंदुखत्ता काररोड जड़ सेक्टर में लगी नुमाइश में पहुंचे विधायक मोहन सिंह बिष्ट का कांग्रेसी नेता के साथ बहस का वीडियो वायरल हो गया। दरअसल विधायक नुमाइश का शुभारंभ करने आए थे। इस दौरान विधायक का चुनाव लड़ चुके कांग्रेसी नेता कुंदन मेहता ने सवाल पूछा कि आखिर जमीन को कटाव को रोकने के लिए इतनी मेहनत नवंबर दिसंबर के महीने में क्यों नहीं की जाती है। आज जब जमीन में बह गई फिर जेसीबी लगाई गई है और यह पैसा सारा बर्बाद हो जाएगा। इस सवाल के बाद विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने जमकर कांग्रेसी नेता को जमकर कोसा, आसपास बैठे अन्य गणमान्य लोग कुछ समझपाते इसके बाद बहस और तेज हो गई। दोनों के बीच बहस इतनी बड़ी की विधायक वहां से उठकर चले गये। गौरतलब है कि बीते दिन भी विधायक का सर्किट हाउस काठगोदाम में डीएम से बहस का वीडियो वायरल हुआ था।

https://youtu.be/ZxWcoH1OHWM?si=XIraoW2jwO5pperM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *