चलते टैंपो में महिला से दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

चलते टेंपो में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना  बीती 17 अप्रैल की है। महिला दिल्ली से ट्रेन से ऊधमसिंहनगर के काशीपुर आई थी। इसके बाद केलाखेड़ा के लिए टेंपो में सवार हुई थी। सुल्तानपुर पट्टी के पास चलते टेंपो में 50 साल की महिला से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान चालक टेंपो चलाता रहा। महिला से लूटपाट करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। महिला ने दुष्कर्म की बात को छिपाए रखा। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *