कोलकाता गए मकान मालिक के घर में घुसा चोर मोहल्ले वालों ने पकड़ा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, उत्तराखंड

ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र संजयनगर खेड़ा में मकान में चोरी के इरादे से घुसे चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक संजयनगर खेड़ा निवासी सुबोल मंडल बीती दो जनवरी को किसी काम से परिवार के साथ कोलकाता गये हुए हैं। मकान में ताला लगा है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह मकान में किसी के होने की आहट हुई। इसी बीच छत से बंधा सामान सड़क पर फेंका जा रहा था कि तभी कालोनी के लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान सुबोल के पास में रहने वाले रिश्तेदार को बुलाकर मकान का ताला तोड़ा गया और चोर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया । पुलिस के अनुसार  इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस हिरासत में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *