नगर निगम के इस वार्ड में जागरुक लोगों की पहल पर हुआ समस्या का समाधान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड नंबर 34 मल्ला ब्योरा हीरागढ़ दिलीप सिंह काठगोदाम में स्थानीय निवासियों की जागरूकता से समस्या का समाधान हो पाया। दरअसल वार्ड में बंद पड़ी नालियों की वजह से गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। इससे आम जनमानस और स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आज गुरूवार 25 अप्रैल को स्थानीय निवासी या यूं कहें जागरूक नागरिक कौशल किशोर जोशी ने इसकी शिकायत नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमोल असवाल से की। इस पर सफाई निरीक्षक ने तत्काल टीम को मौके पर भेजा और समस्या का समाधान कराया। इस पर कौशल समेत तमाम वार्डवासियों ने सफाई निरीक्षक व नगर निगम प्रशासन का आभार जताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *