हल्द्वानी में यहां कैंटर ने टैंपो को मारी टक्कर, तीन की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग में मोतीनगर इंटर कॉलेज के ठीक सामने आज शुक्रवार को एक कैंटर ने सवारी भर रहे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें आधा दर्जन लोगों के घायल हो गए। इनमें तीन लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है जिन्हें 108 की मदद से आसपास के लोगों ने सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भिजवा दिया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर चीख पुकार मच गई। इसके बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। कुछ देर हाईवे में जाम लग गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर स्थिति सामान्य हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *