उत्तराखंड में बागेश्वर के बाद अब इस जिले में भी 27 जुलाई को स्कूल-कालेजों की छुट्टी, देखें आदेश

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देहरादून जिले में आज शुक्रवार के बाद कल शनिवार 27 जुलाई को भी 12वीं कक्षा तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सोनिका ने यह आदेश मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। इधर बागेश्वर जिले में डीएम अनुराधा पाल ने भी कल शनिवार को बारिश के चलते स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।