उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, कार गहरी खाई में गिरी, पति-पत्नी व बेटे समेत छह लोगों की मौत

समाचार शगुन, उत्तराखंड हल्द्वानी

राज्य में सड़क हादसे में मासूम समेत छह लोगों की मौत कई सूचना है। जानकारी के अनुसार विकासनगर के त्यूणी में अल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतकों में संजू 35 वर्ष, सूरज 35 वर्ष, उसकी पत्नी शीतल 25, पुत्र यश तथा संजना पुत्री सविता देवी, दिव्यांश 10 वर्ष पुत्र जीत बहादुर शामिल है, जबकि जीत बहादुर घायल है। मृतक ग्राम सेंज पोआफिस पद्रांण जुब्बल शिमला हिमाचल प्रदेश के निवासी बताये गये हैं।