सनसनीखेज घटना: तीन महीने पहले हुआ था‌ प्रेम विवाह, पति की मौत के बाद पत्नी ने भी सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, उत्तराखंड 

यूपी गाजियाबाद से एक सनसनीखेज खबर आमने आ रही है। वैशाली सेक्टर-3 स्थित एलकॉन अपार्टमेंट में रहने वाली नवविवाहिता बीते सोमवार की देर रात सातवीं मंजिल से कूद गई। मंगलवार को सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पता चला कि पति‌ की हृदय गति से हुई मौत के सदमे में आकर महिला ने यह कदम उठाया। दोनों का तीन माह पहले ही प्रेम विवाह हुआ था। इस मामले की थाना कौशांबी पुलिस जांच कर रही है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एलकॉन अपार्टमेंट में रहने वाले 25 वर्षीय अभिषेक अहलवाली की तीन माह पूर्व 23 वर्षीय अंजलि से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों यहां माता-पिता के साथ रहते थे। अभिषेक और अंजलि सोमवार को दिल्ली स्थित चिड़ियाघर गए थे, जहां अचानक अभिषेक के सीने में दर्द उठा। उन्हें पहले दिल्ली के जीटीबी और फिर सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों के पहुंचने पर शाम को अंजलि अस्पताल से घर आ गई। अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया। परिजन उनका शव लेकर अपार्टमेंट पहुंचे। तभी अंजलि ने अभिषेक का शव देखते ही बालकनी से छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से अंजलि को भी सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीती मंगलवार सुबह अंजलि ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से परिजन सदमे में हैं। रुड़की के मूल निवासी जसपाल दिल्ली के एक स्कूल में कार्यरत हैं और 30 साल से गाजियाबाद में रह रहे हैं। उनकी पत्नी मधु गृहणी हैं। अभिषेक एक एनजीओ से जुड़े थे और करावलनगर की अंजलि शादी के बाद घर पर ही रहती थीं। इधर अभिषेक के रिश्ते के भाई संजीव ने बताया कि अभिषेक हंसमुख स्वभाव का‌ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *