नैनीताल वोट हाउस क्लब में वित्तीय अनियमितता का आरोप, कमिश्नर से की शिकायत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

सरोवर नगरी नैनीताल के बोट हाउस क्लब के पूर्व प्रबंधन की ओर से अपने कार्यकाल के दौरान की गई कथित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर क्लब के जागरूक सदस्यों ने कुमाऊं मंडल के आयुक्त और क्लब अध्यक्ष दीपक रावत को शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता पंकज जायसवाल, अनिल अग्रवाल, शादाब अहमद और बलजीत सिंह बंटी का आरोप है कि पूर्व प्रबंधन समिति ने नियमों की पूरी तरह से अनदेखी की है। उन्होंने निर्धारित सदस्यता शुल्क से कम धनराशि लेकर कई अपात्र व्यक्तियों को क्लब की सदस्यता प्रदान की है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।