समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड
सियाचिन ग्लेशियर से एक दुखद खबर आई है। ऊंचे और दुर्गम युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में तैनात नायब सूबेदार और ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर निवासी रमेश सिंह रावत की ब्रेन हैम्बरेज होने से मृत्यु हो गई। वह पिछले दो माह से चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती थे। सेना के वाहन से उनका शव काशीपुर स्थित आवास पर लाया गया। जहाँ सलामी के बाद सम्मान अंत्येष्टि की गई। मूलतः रिखणीखाल पौड़ी निवासी जसपुरखुर्द स्थित एकता कालोनी निवासी नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत 16 वीं गढ़वाल राइफल्स की बी कंपनी में कार्यरत थे। सियाचिन में तैनाती के दौरान अत्यधिक ठंड के कारण उनके दिमाग में रक्त क्लॉट हो गया था। वह मां राजेश्वरी, पिता ख्याति सिंह रावत, पत्नी भारती रावत, पुत्र समीर रावत व पुत्री दीया रावत को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
