समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं नैनीताल जिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर कुमाऊँ, खाद्य सुरक्षा अशोक कुमार फुलोरिया के नेतृत्व में आज शनिवार को जनपद में अन्य जगहों से लाने वाले खाद्यपदार्थो जिसमे दुग्ध एवं दुग्ध से निर्मित खाद्य पदार्थ खोया,पनीर एवं दूध के चार दर्जन से अधिक वाहनों का नयागांव में निरीक्षण किया गया ,साथ ही कालाढूंगी के मुख्य बाजार एवं चकलुआ में एक दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों एवं मिठाई की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान चार वाहनों से 04 नमूने दूध के एक खोया खाद्य प्रतिष्ठान से 01 खोवा का व दो मिठाई खाद्य प्रतिष्ठानों से गुलाब जामुन व छैना स्वीट्स के कुल 07 खाद्य नमूने जनहित में गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए जिन्हें राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोशाला भेज जा रहा है। साथ ही निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान स्वामियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री को विक्रय करने,बिना बिल के खरीद न करने और स्टॉक का विवरण रखने के विशेष निर्देश दिए। कालातीत खाद्य सामग्री का विक्रय एवं भंडारण न करने का निर्देश दिया गया ।अपने स्टोर का नियमित रूप से साफ सफाई और दवाओं का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए ।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया आगामी त्योहारों को विभागद्वारा लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा। इसके साथ ही एक अति महत्वपूर्ण निर्देश के तहत सभी खाद्य कारोबारी अनिवार्य रूप से सही श्रेणी में लाइसेंस बनवाए और अपने प्रतिष्ठान में डिस्प्ले बोर्ड में लगाए अन्यथा लाइसेंस प्रस्तुत न कर पाने fss एक्ट 2006 की धारा 31(1)या31(2) के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी जिसके तहत 10 लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। आयुक्त के निर्देश पर जनपद में संयुक्त टीमों का गठन किया गया है जो प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है आज की संयुक्त कार्यवाही में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से डिप्टी कमिश्नर कुमाऊँ अशोक कुमार ,असिस्टेंट कमिश्नर अजब सिंह रावत ,सीनियर फूड सेफ्टी ऑफिसर असलम खान ,राजस्व प्रशासन से कानूनगो राजीव कुमार बिष्ट,पटवारी हरीश गोस्वामी, शबनम परवीन आदि मौजूद रहे।
