समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में महिला बैंक कर्मी के घर के ताले तोड़कर जेवरात और नगदी उड़ा ली गई। इसका पता तब चला जब महिला घर लौटी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें तीन संदिग्ध नजर आए हैं। जानकारी के अनुसार बाजार क्षेत्र स्थित बैंक में तैनात महिला बीती शनिवार को अपने मायके गई थी और पति सास के साथ पहाड़ गये थे। देर रात चोर घर में घुसे और अलमारी के ताले तोड़ जेवरात और 50 हजार रुपए उड़ा ले गये। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।



