समाचार शगुन उत्तराखंड
करणी सेना द्वारा गौमाता को राज्यमाता घोषित कराने के लिए सैकड़ो करणी सैनिक गऊ सेवक हल्द्वानी से मुख्यमंत्री आवास देहरादून प्रस्थान किया, हरिद्वार पहुंचकर माँ गंगा की आरती कर अभियान को पूर्ण कराने का संकल्प लिया, उसके पश्चात् लोक भवन पहुंचते ही पुलिस प्रशासन द्वारा सभी करणी सैनिक गौरक्षकों को आवास के बाहर ही रोक दिया गया, पुलिस और संगठन के बीच बहुत तीखी नोंकझोंक के बाद, करणी सेना उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उत्तराखंड में गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने तथा गौ संरक्षण, सुरक्षा और संवर्धन के लिए सख्त एवं प्रभावी कानून बनाने की मांग रखी गई, तथा प्रदेश में चल रही सरकारी व नीची गौशालाओं के नियमित निरीक्षण की बात कही गई, जिससे सरकारी गौशालाओं की स्थिति में सुधार आये और गौशाला में रह रही सभी गौमाता गौवंश को सही सेवा प्रदान हो सकेगी l मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुना और इस विषय पर सकारात्मक विचार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करणी सेना का विश्वास है कि गौ माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के लिए उत्तराखंड सरकार ठोस एवं प्रभावी कदम उठाएगी। इस अवसर पर करणी सेना पंजीकृत उत्तराखंड के पदाधिकारी एवं करणी सैनिक उपस्थित रहे।



