समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी 20 साल के युवक की भीमताल के चाफी में नहाने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई। वह फ्रेंडशिप डे मनाने हल्द्वानी से अपने तीन दोस्तों के साथ गया था। जानकारी के अनुसार नहर कवरिंग रोड मुखानी निवासी दीपक पाठक का पुत्र आदित्य पाठक भीमताल बिरला कालेज में बीसीए का छात्र है। रविवार को वह भीमताल गया था कि हादसा हो गया। उसके पिता मंडी और मां सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत हैं। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को हल्द्वानी में किया जाएगा।



