समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
कल दिनांक 30.07.2026* को हरिपुर जमन सिंह गांव में प्रापर्टी को लेकर अवैध तमंचा दिखाने एंव फायर होने की अन्य माध्यमों से कोतवाली हल्द्वानी को सूचना प्राप्त हुई।
उक्त प्रकरण का *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय सिंह मेहता* के नेतृत्व में थाना स्तर पर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।
*पुलिस कार्रवाई:-*
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पतारसी सुरागरसी एवं मुखबिर मामूर किए गए बेलबाबा व उसके आस-पास के क्षेत्र में चैकिंग की गयी तो मुख मुखबिर खास की सूचना पर *रोड किनारे जंगल में बने खंडहर में प्रांपर्टी प्रकरण में तमंचा दिखाने / गोली* चलाने वाला व्यक्ति छुपा मिला जिससे नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उक्त व्यक्ति द्वारा अपने *नाम हरिद्वारी पुत्र मंगली,* निवासी हरिपुर जमनसिंह, रामपुर रोड, हल्द्वानी, उम्र 55 वर्ष, बताया व उसके पास से 01 अदद अवैध तमंचा .32 बोर एवं जिंदा कारतूस बरामद हुआ उक्त व्यक्ति को अवैध तमंचा रखने के जुर्म से अवगत कराते हुये गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में *एफआईआर संख्या 255/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
हरिद्वारी निवासी हरिपुर जमनसिंह, रामपुर रोड, हल्द्वानी, उम्र 55 वर्ष।
*बरामदगी*
01 अवैध तमंचा (.32 बोर)
01 अदद जिंदा कारतूस
*गिरफ्तारी टीम*
1- उ0नि0 मनोज कुमार
2- कानि0 अनिल टम्टा



