कांस्टेबल से भर्ती सुशील जोशी इंस्पेक्टर बने, एसएसपी ने लगाए स्टार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल पुलिस परिवार के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टी.सी की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हल्द्वानी में पदोन्नति उपरांत एक गरिमामय *’पीपिंग सेरेमनी’* का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी* को *उपनिरीक्षक (Sub Inspector)* से *निरीक्षक (Inspector)* पद पर पदोन्नत होने पर एसएसपी नैनीताल द्वारा उनके *कंधों पर पारंपरिक रूप से अलंकार एवं सितारे सजाकर* सम्मानित किया गया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं । एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टी.सी ने कहा कि पदोन्नति प्रत्येक पुलिस अधिकारी के उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि *निरीक्षक सुशील जोशी* अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए नैनीताल पुलिस की गरिमा को और ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।

  1. *सराहनीय रहा सेवाकाल:-

निरीक्षक सुशील चन्द्र जोशी ग्राम शांतिपुरी, जनपद ऊधम सिंह नगर के स्थायी निवासी हैं। उन्होंने *10 अक्टूबर 2001 को उत्तराखण्ड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती होकर अपने पुलिस सेवाकाल की शुरुआत की। उनकी प्रथम नियुक्ति जनपद हरिद्वार में बतौर कांस्टेबल हुई। वर्ष 2008 में उन्होंने विभागीय पदोन्नति परीक्षा उत्तीर्ण कर उपनिरीक्षक पद प्राप्त किया। पीटीसी, मुरादाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत उनकी प्रथम नियुक्ति उपनिरीक्षक के रूप में जनपद उत्तरकाशी में हुई। वर्ष 2010 में उनका स्थानांतरण जनपद नैनीताल में हुआ, जहां उन्होंने ट्रांसपोर्टनगर, ज्योलीकोट, मल्ला, काठगोदाम, लामाचौड़, मेडिकल तथा बैलपड़ाव सहित विभिन्न पुलिस चौकियों में चौकी प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वर्ष 2020 में उनका स्थानांतरण जनपद पिथौरागढ़ हुआ, जहाँ उन्होंने थानाध्यक्ष बेरीनाग एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली पिथौरागढ़ के महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके उपरांत पुनः उनका स्थानांतरण जनपद नैनीताल हुआ, जहाँ उन्होंने विभिन्न चौकियों में चौकी प्रभारी तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली बनभूलपुरा के पद पर कार्य करते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यकुशलता का उत्कृष्ट परिचय दिया। *वर्तमान में वे थानाध्यक्ष मुखानी के पद पर कार्यरत हैं तथा अब निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए हैं। पीपिंग सेरेमनी के दौरान *एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रमेश सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता* सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नत निरीक्षक सुशील जोशी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल जय कार्यकाल की कामना की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here