मुखानी थाना क्षेत्र में साढ़े तीन लाख की नगदी उड़ाने वाले शातिर बबलू गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ.मन्जुनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस का एक्शन*_

_*कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला शातिर चोर मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार*_

_*₹3,17.500 नकदी व दस्तावेज बरामद*_

*प्रैस नोट*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी.सी.* द्वारा जनपद में आपराधिक घटनाओं में अंकुश लाये जाने तथा पंजीकृत अभियोग का तत्काल अनावरण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेश के क्रम में *एसपी सिटी श्री मनोज कुमार कत्याल* के कुशल मार्गदर्शन, *सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी* के नेतृत्व में मुखानी पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखानी क्षेत्र में स्थित एक कार्यालय का शटर उखाड़कर नकदी चोरी करने वाले आरोपी को घटना के *महज 24 घंटे के भीतर* चोरी की भारी नकदी और दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

▫️*घटना का विवरण:-*
दिनांक 27/05/2026 को वादी श्री विक्रम सिंह कनवाल पुत्र श्री मोहन सिंह कनवाल, निवासी: हिम्मतपुर तल्ला, हल्द्वानी, मुखानी, नैनीताल ने थाना मुखानी में तहरीर दी कि किसी अज्ञात चोर ने उनके बच्ची नगर नंबर 01 स्थित कार्यालय के शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे लगभग ₹3,50,000/- (साढ़े तीन लाख रुपये) और उनके आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड आदि) चोरी कर लिए है। वादी की तहरीर के आधार पर *थाना मुखानी में FIR No. 65/26, धारा 305 (a) /331(4) BNS* के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

▫️*पुलिस की त्वरित कार्रवाई व गिरफ्तारीः-*
घटना के त्वरित खुलासे के लिए थानाध्यक्ष श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। संदिग्ध की तलाश के लिए पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

दिनांक 28/05/2026 को पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी सर्विलांस एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लामाचौड खास के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

▫️*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
बबलू (उम्र 31 वर्ष, निवासी कालिका कॉलोनी, लोहारियासाल तल्ला, पोस्ट ऑफिस काठघरिया, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल मूल निवासी-ग्राम बरखेडा पो० भोपतपुर थाना-बरखेडा, जिला-पीलीभीत, उ०प्र०।

▫️*बरामदगी एवं विधिक कार्रवाई*
गिरफ्तार अभियुक्त बबलू की जामा तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की गई रकम में से *₹3,17,500/- (तीन लाख सत्रह हजार पांच सौ रुपये) नकद और वादी का चोरी गया आधार कार्ड* बरामद हुआ।शुरुआती धाराओं के साथ ही मामले में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी विभिन्न थानों और जनपदों से जुटाई जा रही है।

*पुलिस टीम (थाना मुखानी):*
*1.* श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी।
*2.* उपनिरीक्षक श्री राजेंद्र सिंह
*3.* कॉन्स्टेबल रोहित
*4.* कॉन्स्टेबल पूरन सिंह

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here