समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में हल्द्वानी में उत्तराखंड देवभूमि ट्रक आनर्स महासंघ ने सोमवार को बैठक आयोजित कर पर्वतीय जिलों का भाड़ा 10 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया। पेट्रोलियम पदार्थों के साथ ही गाड़ियों के इंजन आयल के दाम बढने के बाद ट्रांसपोर्टर महंगाई बढ़ने का दावा कर रहे हैं।




