चार मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, आरोपी दो भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

https://youtube.com/shorts/t78kf3NkTcM?si=1uZ1KQvDO39Ja1ME

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में कोल्ड ड्रिंक चोरी करने के आरोप में चार मासूम बच्चों को रस्सी से बांधकर डंडे से बेरहमी से पीटने और बंधक बनाकर प्रताड़ित करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. ईटीवी भारत ने इस पूरे घटनाक्रम को विस्तार से प्रकाशित किया था, जिसके बाद कलियर पुलिस हरकत में आई और तत्काल संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दबिश देकर दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. घटना से संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम दरियापुर निवासी मेघराज और महावीर पुत्रगण रामप्रसाद ने चार नाबालिग बच्चों पर कोल्ड ड्रिंक चोरी का आरोप लगाया था। आरोप है कि दोनों ने बच्चों को पकड़कर उनके साथ गाली-गलौज की, लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने बच्चों को बंधक बनाकर रखा और उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जो बाल संरक्षण कानूनों के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *