उत्तराखंड में यहां सड़क पर तलवारों से हमला करने वाले सात लोग गिरफ्तार, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में देर रात बवाल खड़ा हो गया। बवाल ऐसा खड़ा हुआ कि हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालुओं ने अपनी तलवार निकाल कर लोगों पर वार करना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस ने हमला करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं स्थानीय लोगों के खिलाफ हाईवे जाम करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गढ़वाल के श्रीनगर में  बीती 3 जून की रात को अचानक उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब हेमकुंड साहिब जा रहे कुछ लोगों की बाइक पर स्थानीय लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को यह बात बुरी लगी। इस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि स्थानीय लोगों की भीड़ के ऊपर हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं ने तलवारों से हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान आसपास अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *