हरिद्वार में जमीन घोटाला करने वाले अफसरों की संपति की जांच हाइकोर्ट के पूर्व जज से कराने की मांग

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि हरिद्वार के अंदर की जिस ढंग से 56 करोड रुपए की बड़े अधिकारियों ने बंदरबांट की है। उन सबके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए और उनकी संपत्ति की जांच किसी उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से कराई जाए। यूकेडी नेता उनियाल ने कहा कि हम लोग बार-बार इस बात को अनेकों मंच पर उठा चुके हैं कि अधिकारियों ने और सफेदपोश ने उत्तराखंड को खोखला कर दिया है। यूकेडी नेता उनियाल ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोई साधारण आदमी अपनी 1500 स्क्वायर फीट कृषि भूमि का उपयोग बदलाव के लिए चक्कर पर चक्कर महीन काटता रहता है, लेकिन उसकी वह भूमि परिवर्तन नहीं होती वहीं हरिद्वार में 33 बीघा कृषि भूमि का उपयोग बदलाव केवल 20 दिन के अंदर कर दिया जाता है, इससे यह साबित होता है कि अधिकारी उत्तराखंड को कैसे खोखला कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *