हल्द्वानी-भवाली-अल्मोड़ा हाइवे 14 सितंबर तक बंद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में भारी बारिश से पहाडी से लगातार पत्थर गिरने के कारण राष्टीय मार्ग संख्या 87 विस्तार (नया 109) कैंची धाम से क्वारब के मध्य रात्रि के समय आतिथि से 14 सितम्बर 2024 तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। उपजिलाधिकारी कैंची धाम विपिन पंत ने बताया कि भारी वर्षा के कारण लगातार पत्थर गिरने से मार्ग में दुर्धटना की सम्भावना बनी हुई है जिसे देखते हुये यातायात को कैंची धाम से क्वारब के मध्य रात्रि के समय शुक्रवार से 14 सितम्बर तक पूर्ण रूप से बन्द किया है। उन्होंने कहा कि मोटर मार्ग बन्द होने की स्थिति में यातायात के वैकल्पिक मार्ग के रूप में भवाली से रामगढ़ होते हुए क्वारब मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *