समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
. उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो में तैनात कनिष्ठ स्टेशन प्रभारी का तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में जीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने गलत तथ्यों के आधार पर रामनगर तबादला किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।



