आनंदा एकेडमी में मदर्स-डे धूमधाम से मनाया, मेधावी छात्रा किरण बगड़वाल को 15 हजार की स्कॉलरशिप का पुरस्कार मिला

खुदा का दूसरा रूप है मां।

ममता की गहरी झील है मां।

वह घर किसी जन्नत से कम नहीं,

जिस घर में खुदा की तरह पूजी जाती है मां।‌

 

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के डहरिया स्थित आनंदा एकेडमी में बड़े हर्षोल्लास एवं भावपूर्ण वातावरण में मातृदिवस (मदर्स डे) मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट, निर्देशिका दीक्षा बिष्ट एवं प्रधानाचार्या माया बिष्ट ने दीप प्रज्जवलित कर किया।इसके पश्चात सुंदर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ।

मातृ दिवस को यादगार बनाने हेतु विद्यालय द्वारा माताओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विशेष आकर्षण के रूप में “मां-बच्चे का युगल नृत्य” ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

🥇 प्रथम स्थान – आराध्या कार्की (कक्षा 2 ‘ब’)

🥈 द्वितीय स्थान – सानवी पाठक (यू.के.जी.)

🥉 तृतीय स्थान – श्रेया (एल.के.जी. ‘ब’)

इसके अतिरिक्त मां को समर्पित सामूहिक नृत्य, गीत एवं अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या सुष्मिता बगड़वाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि “मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है। मां का स्नेह, त्याग और संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। हमें सदैव अपनी माताओं का सम्मान करना चाहिए।” उनके विचारों ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक एवं प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों को “स्वर्गीय श्री विक्रम सिंह बिष्ट स्कॉलरशिप पुरस्कार” से सम्मानित भी किया गया। विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

🏆 प्रथम पुरस्कार – किरण बगड़वाल (97%) को ₹15,000 की स्कॉलरशिप

🏆 द्वितीय पुरस्कार – हर्षाली शर्मा (96.2%) को ₹10,000 की स्कॉलरशिप

🏆 तृतीय पुरस्कार – चंद्र मोहन (95%) को ₹5,000 की स्कॉलरशिप प्रदान की गई। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान बच्चों को आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च है तथा बच्चों के जीवन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूरा विद्यालय परिसर प्रेम, सम्मान एवं भावनाओं से सराबोर दिखाई दिया। इस उपलक्ष में ड्राइंग अध्यापिका दिव्या पंत के द्वारा सुंदरता पूर्वक मंच की सजावट की गई और इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी अध्यापक,अध्यापिका गण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने नर्सरी, एल.के.जी., यू.के.जी.   और नृत्य  अध्यापिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here