पुलिस ने 27 लाख की स्मैक समेत दो गिरफ्तार किए

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 27 लाख लाख की स्मैक बरामद की गई है। एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम को दो हजार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। नैनीताल पुलिस नशामुक्त उत्तराखण्ड के मिशन को लगातार साकार कर रही है। इस बार काठगोदाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान वन विभाग का जू डम्पिंग जोन बागजाला के पास से 91.10 ग्राम स्मैक समेत आनंद सिंह व रोहित थापा कै पकड़ा। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार की देखरेख में काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वन विभाग का जू डम्पिंग जोन बागजाला के पास से दोनों को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वे स्मैक को पिंचू निवासी शक्तिफार्म सितारगंज, ऊधम सिंह नगर से खरीद कर लाते थे और हल्द्वानी में बेचते थे, जिसकी तलाश व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस टीम में

1. उप निरीक्षक दिलीप कुमार (प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम)

2. कानि0 सुरेन्द्र सिंह (चौकी मल्ला काठगोदाम)

3. हे0कानि० त्रिलोक रोतेला (एसओजी)

4. कानि भानू प्रताप (एसओजी)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here