पुलिस की चेकिंग में नशे में ट्रक चलाता पकड़ा, चालक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

*सघन चेकिंग अभियान के तहत वाहन सीज, चालक गिरफ्तार*

 

जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु डॉ.मंजुनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशानुसार नशा मुक्त नैनीताल अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में *श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के कुशल पर्यवेक्षण तथा *श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में सख्त कार्रवाई की गई है।

*घटना का विवरण:*
दिनांक 21 मार्च, 2026 को थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन ट्रक संख्या:– UK 04 CB 2466 चालक को रोककर जांच की गई, तो चालक अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया।

*अभियुक्त का विवरण:
अजय पांडे निवासी केसर कॉलोनी लोहारिया साल नियर ब्लॉक ऑफिस मुखानी हल्द्वानी।

पुलिस कार्यवाही:
उक्त चालक द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर नशे में वाहन चलाकर जनमानस की सुरक्षा को खतरे में डालने के कारण, पुलिस टीम ने धारा 185/207 एमवी एक्ट (MV Act) के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम(थाना काठगोदाम):–

▫️उ0नि0 दिलीप कुमार
▫️कांस्टेबल योगेश कुमार
▫️कांस्टेबल प्रमोद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *