समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

STARHOUSE PRODUCTION के तत्वावधान में Mr. & Miss Uttarakhand Star Hunt 2025 का सफल आयोजन 14 दिसंबर 2025 को हल्द्वानी के रिया पैलेस में बड़े ही भव्य और आकर्षक रूप में किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में Mr. Uttarakhand Star Hunt 2025 का खिताब प्रतीक सिंह ने अपने नाम किया, वहीं Miss Uttarakhand Star Hunt 2025 का खिताब सोनिया आर्य ने जीतकर सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता की जजिंग की जिम्मेदारी श्री पवन लता जोशी, दिक्षा नेगी एवं अभय कुमार ने निभाई, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों का निष्पक्ष और पेशेवर मूल्यांकन किया। इस भव्य आयोजन के आयोजक सौरभ कुमार, निकिता तम्टा एवं अभय कुमार रहे। STARHOUSE PRODUCTION द्वारा आयोजित यह शो युवाओं के लिए एक बेहतरीन मंच साबित हुआ, जिसने नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने भी शो की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे एक यादगार आयोजन बताया।



