आईएफएस अफसर पराग मधुकर धकाते घोड़े से गिरकर हुए घायल, एम्स में भर्ती

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी व मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रुद्रप्रयाग में घोड़े से गिरकर घायल हो गए। उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि आज बुधवार 26 नवंबर को डा.धकाते का आपरेशन होना है।