समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नुमाइश का कड़ा विरोध किया जा रहा है। इसके विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल का सांकेतिक धरना खत्म भी नहीं हुआ है। वार्ड आठ नवाबी रोड कुलयालपुरा के पार्षद रवि वाल्मीकि के नेतृत्व में चल रहे धरने में कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। पार्षद रवि ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व धरने को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हम यहां से उठने वाले नहीं हैं। अगर उन्हें जबरन उठाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यूकेडी नेताओं ने कहा कि राज्य गठन के लिए लोगों ने शहादत दी है और यहां लोग बाहर से आकर कारोबार कर रहे हैं। नुमाइश की वजह से वार्ड क्षेत्र में जाम लग रहा है और आसपास प्रमुख अस्पताल भी है। इस दौरान दल के वरिष्ठ नेता सुशील उनियाल, भुवन बिष्ट, नगर अध्यक्ष हरीश जोशी, काजल खत्री, कंचन जोशी, करण जोशी, नमन नगदली, हरीश बिष्ट, पंकज जोशी, प्रेम वाल्मीकि, कार्तिक कुमार आदि शामिल रहे।