रुद्रपुर में सड़क को लेकर पूर्व विधायक के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी में धरना, अफसरों का किया घेराव

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रूद्रपुर में झील से लेकर शिवनगर तक ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग की खस्ता हालत के विरोध में आज शुक्रवार 6 जून को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं ट्रांजिट कैम्प लघु उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने लोनिवि कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और अधिकारियों का घेराव किया। 15 जून से मार्ग का निर्माण शुरू होने के लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। बता दें झील से लेकर शिवनगर तक सड़क का निर्माण नहीं होने के विरोध में पिछले दिनों लोगों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया था जिसके बाद लोनिवि अधिकारियों ने 15 दिन में सड़क निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया था।

Advertisement

रुद्रपुर में सड़क को लेकर पूर्व विधायक के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी में धरना, अफसरों का किया घेराव
लोगों के साथ धरने पर बैठे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल।

पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि झील से लेकर शिवनगर चामुण्डा मंदिर तक की सड़क पिछले कई सालों से जर्जर हालत में हैं। आये दिन सड़क पर हादसे होते हैं और आवागमन भी बाधित होता है। मार्ग निर्माण नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने जनहित में सड़क का शीघ्र निर्माण शुरू करने की मांग की। काफी देर तक धरना प्रदर्शन के बाद लोनिवि के अधिशासी अभियंता अरूण कुमार और सहायक अभियंता प्रेम प्रकाश ने 15 जून तक सड़क का निर्माण शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया। ठेकेदार को 15 जून तक हर हालत में निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में  ललित सिंह बिष्ट,राम सिंह, गजेन्द्र सिंह, कमल कुमार, विष्णुपद, धर्मवीर, मुकेश कुमार राय, कृष्ण अवतार, सतीश, अनूप, नरोत्तम दास, मोहित सोनकर सहित तमाम लोग शामिल रहे।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement