भगवान करुणा व दया की प्रतिमूर्ति हैं, वह समरसता व मानवता का धर्म सिखाते हैं

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

छडायल सुयाल हल्द्वानी में डा.नवीन चन्द्र जोशी के आवास पर चल रही कथा में व्यास डा.मनोज चन्द्र पाण्डेय ने भगवान के रामावतार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान करुणा व दया की प्रति मूर्ति हैं भगवान समरसता व मानवता का धर्म सिखाते हैं। आज भगवान के श्रीकृष्णावतार की कथा में भगवान की दिव्य झांकी सजाई गई। इससे पूर्व आचार्य भुवन चंद्र तिवाडी ने भागवत रहस्य पर प्रकाश डाला। प्रातः काल भुवन चंद्र त्रिपाठी ने वैदिक विधि से पूजन कराया। मुख्य यजमान नन्दी जोशी, गोविन्द बल्लभ जोशी शेखर चन्द्र जोशी, हेम चन्द्र जोशी, डा.नवीन चन्द्र जोशी, सतीश चन्द्र जोशी आदि ने पूजन किया। कथा में स्वामी हर गिरि महाराज व भाजपा महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट पूर्व दर्जा मंत्री घनश्याम शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *