हल्द्वानी के अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने फुटेज भी देखे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के मुखानी स्थित प्रसिद्ध अस्पताल में महिला से छेड़खानी पर हंगामा खड़ा हो गया। महिला पंजाब से यहां अपनी बहन को देखने आई तो उससे एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। घटना बीते बुधवार चार जून की रात की है। बृहस्पतिवार की सुबह महिला के परिजनों ने इसकी जानकारी कांग्रेस नेताओं को दी। उन्होंने अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे देखें तो उसमें महिला से दुर्व्यवहार की पुष्टि हुई। इधर अस्पताल प्रबंधन ने युवक को कर्मचारी मानने से इंकार किया है। सूत्रों के अनुसार महिला के परिजनों ने पुलिस को भी कार्रवाई से इंकार किया है। इधर मुखानी थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *