उत्तराखंड के स्कूलों में छात्र संख्या के अनुसार तैनात होंगे शिक्षक, आदेश जारी

समाचार शगुन उत्तराखंड

राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में अब छात्रों की संख्या के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इस संबंध में उत्तराखंड विधालयी शिक्षा महानिदेशालय अपर निदेशक की ओर से प्रदेश भर के प्रारंभिक शिक्षा के जिला शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। इसी के अनुसार शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।