हल्द्वानी: घर से दुकान के लिए निकला बालक लापता

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड 27 गांधीनगर निवासी 12 वर्षीय ओम पुत्र राजीव बीती सोमवार की सुबह को घर के बाहर से लापता हो गया। राजीव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे ओम घर से दुकान जाने के लिए निकला था। इसके बाद से वापस ही नहीं लौटा। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार बालक की तलाश की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।