परचून की दुकान में खेल रहे थे जुआं, पांच जुआरी एक लाख की नगदी समेत गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के लालकुआं मोटाहल्दू में परचून की दुकान में जुआ खेल रहे पांच युवकों को कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनसे एक लाख से ज्यादा की नगदी जब्त की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुकेश जोशी निवासी किशनपुर सकुलिया, राजेन्द्र प्रसाद जोशी निवासी दुर्गा भगवानपुर, कुन्दन सिंह दानू मूल निवासी रई सिल्थम पिथौरागढ़, परमवीर मूल निवासी प्रतापुर बुलन्दशहर, बहादुर सिंह जंगी, मोहित जोशी निवासी दुर्गा भगवानपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दुकान से 52 पत्ते ताश, 103600 रुपए जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।