गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, यह थी वजह

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल के कोटाबाग क्षेत्र में हुए गोलीकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के पीछे जुए में हार और नशे की वजह बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है। नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अराजकता या गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस के अनुसार, घटना 15 नवंबर 2024 की है, जब कोटाबाग के कप्तानगंज निवासी मनोज रजवार ने अपने चचेरे भाई विक्रम रजवार पर गोली चलाने की शिकायत दर्ज कराई। विक्रम को गंभीर स्थिति में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिकायत के आधार पर कालाढूंगी थाने में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।‌

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *