उत्तराखंड में सनसनीखेज खुलासा: पोती ने करवा दी दादी की हत्या, बॉयफ्रेंड के लिए घर से चुराती थी रूपये

समाचार शगुन उत्तराखंड

हरिद्वार जिले के ज्वालापुर में मोहल्ला चाकलान में बीती 14 मई को दिनदहाड़े वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई थी।‌ इसका खुलासा करते  हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि ज्वालापुर के मौहल्ला चाकलान निवासी पेशे से तीर्थ पुरोहित अनुराग शर्मा गंगा सप्तमी के अवसर पर पूजा अर्चना के लिए हर की पैड़ी गए हुए थे। उनकी बुजुर्ग मां घर पर अकेली थीं। दोपहर के समय चीख पुकार की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बुजुर्ग महिला को लहुलुहान फर्श में गिरा हुआ देखा। पुलिस ने अलग-अलग एंगल से जांच पड़ताल की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये। इसके बाद एक संदिग्ध युवक से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने हत्या की वजह बयां कर दी। युवक बीबीए की पढ़ाई करता है उसका नाम उदित झा है। उदित ने बताया कि मृतका की पोती का उसके दोस्त के साथ और उसका कनखल निवासी एक लड़की के साथ अफेयर है। उसके और उसकी गर्ल फ्रेंड के प्राइवेट फोटो व वीडियो मृतका की पोती के पास थी और वह अपने ब्वायफ्रेंड को समय-समय पर पैसे देती रहती थी। घर से धीरे-धीरे करके लगातार पैसे गायब होने पर मृतका ने पैसे छुपाने शुरू कर दिए और जल्दी ही मृतका दादी समझ गई कि उसकी पोती ही पैसे चोरी करती है। इस बात से पोती अपनी दादी से परेशान थी और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उदित झा को ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी कि तू मेरी दादी को रास्ते से हटा दे वरना तेरी प्राइवेट वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। योजना ये बनी कि जब घर के लोग घर से बाहर हों तो उदित घर जाकर दादी का काम तमाम कर दे। इधर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथोड़ा, मास्क, छाता व स्कूटी बरामद कर ली  है। मृतका अर्चना शर्मा की पोती और उदित झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement