बड़ी खबर: कुमाऊं में यहां शराब कंपनी में छापा, चार करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
ऊधमसिंहनगर जिले में शराब कंपनी के 5 साल से भी अधिक समय से टैक्स जमा न करने के बाद राज्य कर विभाग ने छापेमारी करते हुए कई कागजात जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में चार करोड़ की कर चोरी का मामला सामने आया है। डिप्टी कमिश्नर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच के विनय प्रकाश ओझा के मुताबिक काशीपुर में बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 2019 से वेट और सेस जमा न करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कंपनी में छापेमारी की गई।‌ छापेमारी के दौरान कई जरूरी दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया गया और कई कागजात सील कर दिए गए हैं। जांच टीम को मौके पर 2000 पेटी शराब भी मिली है, जिसे जांच के दायरे में लिया गया है। राज्य कर विभाग को शुरुआती जांच में चार करोड़ की चोरी का पता चला है। इस छापेमारी के बाद कम्पनी ने 5 लाख रुपये मौके पर ही जमा करवाये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *