हल्द्वानी में बिन बादल बरसात, सड़कें बनी तलाब, क्या है मामला जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बिन बादल‌ बरसात हो गई। आलम यह हुआ कि नाला‌ चौक होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई। हल्द्वानी में सुभाषनगर-आवास विकास क्षेत्र का नाला चौक हो गया। यह नाला तिकोनिया की ओर आता है। सोमवार को नाले का पानी कैंट क्षेत्र के साथ ही तिकोनिया में रोडवेज वर्कशॉप व रेलवे पटरी के आसपास फैल गया। इससे वहां सड़क व आसपास का क्षेत्र जलमग्न हो गया। बाद में इसकी सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और नाला खुलवाया।