एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने किया पुलिस लाईन का निरीक्षण, गाडियों की अच्छी मेंटीनेंस पर चालकों को दिया नगद ईनाम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, उत्तराखंड 

ऊधमसिंह नगर में सोमवार को एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने पुलिस लाईन रुद्रपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों व अभिलेखों का रखरखाव, सरकारी संपत्ति, साफ-सफाई आदि का गहनता पूर्वक भौतिक निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों एवं अन्य दिए गए सुझावों मे कार्यवाही हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ रुद्रपुर/सीओ लाइन व प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कर्मचारीगणों की बैरक व मैस, मनोरंजन कक्ष, व्यायामशाला (जिम रूम), पुलिस कैंटीन, स्टोर रूम, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, व आदेश कक्ष का निरीक्षण किया। एसएसपी ने एमटी शाखा के निरीक्षण के दौरान गाड़ियों की अच्छी मेंटिनेंस हेतु चालकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान एसपी क्राईम चंद्रशेखर घोडके, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ रुद्रपुर/सीओ लाइन निहारिका तोमर, प्रतिसार निरीक्षक मनीष शर्मा समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *