कांग्रेस का नैनीताल जिला सम्मेलन बुधवार को हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में आयोजित किया गया। इसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं व पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों ने प्रतिभाग किया। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सम्मेलन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार किया। सम्मेलन में प्रदेश सरकार के खिलाफ आगामी कार्यक्रमों की भी रणनीति बनाई गई। सम्मेलन में विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगमोहन बगडवाल, मनोज कार्की, पूर्व प्रधान मुकुल बल्यूटिया समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।
Related Posts
ऊधमसिंहनगर: 1465 पोलिंग पार्टियां सकुशल पहुंची, रामपुर बार्डर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर में कल मतदान, सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल रवाना, पुलिस-प्रशासन ने…
हल्द्वानी का क्रिकेटर आदित्य रावत आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेगा
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी बमौरी निवासी सुनीता रावत व दिलीप रावत के पुत्र…
प्राइवेट स्कूलों की फीस व कापी किताबों को लेकर यहां करें शिकायत, शिक्षा विभाग ने उपलब्ध कराई ईमेल आईडी
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नये शिक्षा सत्र में निजी स्कूलों की फीस व कापी किताबों संबंधी शिकायत…




