हल्द्वानी। जनपद में बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति जल्द होगी। शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय भीमताल में वार्षिक कार्य योजना एवं बजट संबंधी प्रशिक्षण के उपरांत प्राथमिक शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा) के समक्ष शिक्षकों की लंबित समस्याएं उठाईं। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्र० अ० प्राथमिक विद्यालय, स० अ०जूनियर हाईस्कूल व प्र० अ० जूनियर हाई स्कूल में पदोन्नतियां 15 दिसंबर तक करने का भरोसा दिलाया। कहा कि चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरण एक सप्ताह के भीतर निस्तारित कर दिए जाएंगे, विकासखण्ड स्तर पर अवशेष देयको को लेकर संबंधित आहरण वितरण अधिकारियों हेतु उत्तरदायित्व निर्धारण का पत्र जारी होगा। साथ ही औपबंधिक शिक्षकों को बोनस का लाभ दिए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल के अध्यक्ष मनोज तिवारी, जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, नवीन चंद्र, गोपाल सिंह बिष्ट, ममता गुप्ता, नंदराम, सुरेश चौधरी, सुमित समेत तमाम शिक्षक मौजूद थे।
Related Posts
हल्द्वानी स्पोर्ट्स हास्टल के पांच खिलाड़ियों का उत्तराखंड की फुटबॉल टीम में चयन, असम में 29 जुलाई से होने वाली बीसी राय ट्राफी में करेंगे प्रतिभाग
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड खेल छात्रावास हल्द्वानी के पांच खिलाड़ियों का चयन बीसी रॉय ट्रॉफी के लिए…
शहर कोतवाल के खिलाफ लोगों में आक्रोश, सड़क पर उतर पुतला जलाया, देखें वीडियो
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड https://youtu.be/LV1vsXvV6aM?si=mCqKGOVt0J3sxkkS नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कोतवाल को हटाने की मांग को…
देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर के डीएम बदले, 32 अफसरों के तबादले
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन उत्तराखंड उत्तराखंड शासन ने बुधवार की देर शाम देहरादून, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर के…
