व्यापारियों ने विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयरइंडिया फ्लाइट की दुर्घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी।  गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी प्रदेश कार्यालय में दो मिनट का मौन रख कर मृतकों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए मृतकों के परिवार जनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, एडवोकेट पंकज सुयाल, बृजमोहन सिजवाली, मदन मोहन तिवारी,प्रेम सिंह परिहार, भुवन तिवारी आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *