कैंची में ट्रैफिक के साथ ही सुरक्षा में भारी फोर्स तैनात

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में भवाली, श्री कैंची धाम क्षेत्र में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद*

पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम में बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है।श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु भवाली सैनिटोरियम से शटल सेवा का सुचारू संचालन कराया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा एवं यातायात निरीक्षक भवाली महेश चंद्र द्वारा यातायात व्यवस्था को सरल एवं सुगम बनाए रखने हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल सहित पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगमता से दर्शन कराए जा रहे हैं। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here